अक्षय कुमार, अजय देवगन के बाद- तमिल फिल्म में धमाकेदार एंट्री को तैयार शाहरुख खान!
अक्षय कुमार, अजय देवगन से लेकर आलिया भट्ट भी साउथ सिनेमा की ओर रुख कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इन सितारों के बाद अब किंग खान शाहरुख खान भी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री को तैयार हो चुके हैं। खबरों की मानें तो शाहरुख खान तमिल स्टार थालापथी विजय की अगली फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म के निर्देशक है एटीली और यह 2019 दिवाली पर रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म का नाम है 'थालापथी 63'। फिल्म में बतौर मेनलीड एक्ट्रेस दिखेंगी नयनतारा। हालांकि शाहरुख इस फिल्म में बतौर मेनलीड एक्टर नहीं.. बल्कि कैमियो निभाते नजर आएंगे, जो कि फिल्म का अहम हिस्सा होगा।

बता दें, इससे पहले भी शाहरुख तमिल फिल्म 'हे राम' में नजर आ चुके हैं, जिसमें मुख्य भूमिका कमल हसन ने निभाई थी। खास बात है 'थालापथी 63' में जैकी श्राफ निगेटिव भमिका निभा रहे हैं। ऐसे में यदि शाहरुख भी इस फिल्म में एंट्री लेते हैं तो फैंस काफी उत्साहित होंगे।
जीरो के बाद फिलहाल शाहरुख खान ने किसी फिल्म को साइन नहीं किया है। जीरो के बाद शाहरुख राकेश शर्मा की बॉयोपिक फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' करने वाले थे, लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया। उसके बाद डॉन 3 की अफवाह भी उठी, लेकिन फरहान अख्तर ने साफ कह दिया कि वो फिलहाल डॉन 3 पर काम शुरु नहीं कर रहे। लिहाजा, फिलहाल शाहरुख किसी फिल्म नहीं जुड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications