हर पल आनंद ले रहे हैं शाहरुख खान
सुपर सितारे शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के सह-कलाकारों के साथ हर पल का आनंद ले रहे हैं।फिल्म में शाहरुख के अलावा अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और बोमन ईरानी भी अभिनय कर रहे हैं।
47 वर्षीय शाहरुख ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है, "फुटबाल का वार्तालाप हो रहा है। बहुत प्यारे सह-कलाकार हैं। परेशानी से मुक्त, खुश और अत्यंत प्रतिस्पर्धी। यह नया साल मुबारक होने जा रहा है।"
फरहा खान निर्देशित 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग एक सितंबर से शुरू हो चुकी है। फिल्म अगले साल दीवाली पर प्रदर्शित होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
