फैमिली मैन शाहरूख को पसंद हैं घर में रहना
सबको पता है कि शाहरूख खान एक फैमिली मैन है। अपनी पत्नी गौरी और तीन बच्चों के पिता शाहरूख ने शाहरुख खान का ज्यादातर समय फिल्मों की शूटिंग, प्रचार और दूसरे पेशेवर कामों में बीतता है, इसलिए उन्हें छुट्टी के दिन घर पर रहना और आराम करना पसंद है। शाहरुख ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "घर पर रहकर काफी बढ़िया वक्त गुजरा। मैंने अपनी आलमारी की सफाई की, सभी चीजों को करीने से रखा।"
अपने परिवार के अलावा शाहरूख खान की ट्विटर फैमिली भी काफी बड़ी है। मंगलवार को उन्होंने ट्विटर पर बताया कि उनके 60 लाख फालोअर्स हो गये हैं। शाहरुख अपने ट्विटर पेज पर अपने मार्मिक विचार, दैनिक जीवन की मुख्य बातें साझा करतें है। वह ट्विटर पर अपनी खास यादें भी साझा करते हैं। अपने जीवन की हर छोटी-बड़ी बात को अपने दोस्तो के साथ ट्विटर पर शेयर करने वाले किंग खान के चाहने वालों ने शाहरूख को इस बात के लिए बधाई दी है।
मालूम हो कि शाहरूख इन दिनों अपनी दोस्त फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर. में व्यस्त हैं। फिल्म में एक बार फिर से उनके साथ दीपिका पादुकोण है। फिल्म के दूसरे हीरो अभिषेक बच्चन है। यह फिल्म भी रोमांटिक-कॉमेडी है।


Click it and Unblock the Notifications












