शाहरूख खान मना रहे हैं लॉस एंजिलिस में छुट्टियां, मैनेजर के साथ ये वीडियो वायरल
शाहरूख खान को परदे से दूर हुए एक साल हो चुका है और फिलहाल वो अपना ब्रेक इंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए एक कैमियो शूट किया है जिसके बाद शाहरूख खान वापस छुट्टियां मनाने लॉस एंजिलिस पहुंच चुके हैं।
ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शाहरूख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो अपनी मैनेजर के साथ दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरूख ने पिछले साल ही परिवार के साथ समय बिताने के लिए ब्रेक अनाउंस किया था।

तब से शाहरूख खान के परदे पर लौटने के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन शाहरूख आए दिन कहीं ना कहीं घूमते हुए, परिवार के साथ समय बिताते हुए नज़र आ जाते हैं। इस बीच उनका नाम कई प्रोजेक्ट्स के साथ जोड़ा गया है।
गौरतलब है कि शाहरूख खान की आखिरी फिल्म थी ज़ीरो जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेने का एलान कर दिया था। इसका कारण था शाहरूख खान गलत दिशा में जाता करियर।


Click it and Unblock the Notifications











