Besharam Rang और Pathaan पर नहीं थम रहा विवाद, इस शहर में जलाया गया शाहरुख खान का पुतला

सोशल मीडिया पर लगातार सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विरोध हो रहा है और कई लोगों ने इसको धार्मिक भावनाओं से भी जोड़ दिया है। इसकी शुरुआत तब हुई जब दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का गाना 'बेशरम रंग' रिलीज हुआ है। कई लोग इस गाने को लेकर विरोध में आ गए, उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। अब मध्यप्रदेश के इंदौर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख खान के पुतले को प्रदर्शनकारियों के द्वारा जलाया जा रहा है और पीछे धार्मिक नारेबाजी भी सुनाई दे रही है।
बता दें कि इस कि गाने के दौरान दीपिका पादुकोण ने एक ड्रेस पहनी है जिसका रंग भगवा है, इसके अलावा वो काफी बोल्ड डांस कर रहीं थीं। इसी को लेकर कई हिंदू संगठन इस फिल्म के खिलाफ बोल रहे हैं।
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, ''इंदौर में जलाया गया शाहरुख खान का पुतला, शाहरुख खान की फिल्म पठान के गीत में भगवा रंग का इस्तेमाल किए जाने का जगह-जगह विरोध हो रहा है।
इंदौर के वीर शिवाजी ग्रुप ने विरोध स्वरूप शाहरुख खान का मालवा मिल चौराहे पर पुतला जलाकर फिल्म का विरोध किया गया।'' मध्य प्रदेश के इस वीडियो के सामने आने से पहले यहां के होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा ने इस गाने और फिल्म को लेकर आपत्ति जाहिर की थी।
इसके बाद से ही सारा बवाल शुरु हुआ और शाहरुख खान को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। उनका कहना था कि इस गाने से भावनाएं आहत हुई हैं। अगर मेकर्स इसको एडिट नहीं करवाते हैं तो हम विचार करेंगे कि इस फिल्म को मध्य प्रदेश में रिलीज होने देना है या नहीं।
हालांकि फिल्ममेकर्स और शाहरुख खान की तरफ से इस गाने को लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications