शाहरूख खान.... और 150 करोड़ बजट की रोमांटिक फिल्म!

By Neeti

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान की फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा क्या हुई.. फिल्म से जुड़ी कई बातें या यूं कह लें अफवाहें सामने आने लगी। हाल ही में खबरें आई कि यह फिल्म एक भारी भरकम बजट पर बन रही है।

जी हां, शाहरूख खान की इस फिल्म का बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है। माना जा रहा है, यह बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्मों में हो सकती है। बता दें, यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हो रही है। निर्देशक ने पहले ही बताया था कि फिल्म काफी समय लेगी। इस फिल्म में वीएफएक्स पर काफी काम करना है।

शाहरूख करेंगे आगाज़.. अजय देवगन अंत.. ईद है सलमान के नाम!

जब आनंद एल राय से फिल्म की कहानी पर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे सीधे कहा, मैं अभी फिल्म की कहानी को लेकर कुछ भी नहीं बताना चाहता.. उम्मीद करता हूं कि मैं एक बेहतरीन कहानी दर्शकों के सामने लाऊं.. फिलहाल संस्पेंस रहना बेहतर है..

वहीं, जब यह पूछा गया कि क्या यह एक रोमांटिक फिल्म होगी.. तो निर्देशक ने कहा कि, अब फिल्म में शाहरूख खान हैं तो आप समझ ही सकते हैं कि रोमांस का थोड़ा असर तो जरूर दिखेगा। हम्मम.. यानि की शाहरूख की एक और बिग बजट रोमांटिक फिल्म..

बहरहाल, यहां जानें शाहरूख खान का आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X