Dunki Drop 1: शाहरुख खान स्टारर डंकी की पहली झलक रिलीज, राजकुमार हिरानी ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा!

shahrukh-khan-dunki-first-video-out-rajkumar-hirani-brings-saga-of-love-and-friendship-on-christmas

Shahrukh Khan's Dunki Drop 1: राजकुमार हिरानी के नाम कुछ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली और शानदार फ़िल्में हैं, ऐसे में इस बार वह इमोशंस और ह्यूमर से भरपूर एक और खूबसूरत फिल्म डंकी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। जी हां, शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म की पहली झलक फैंस के सामने आ गई है।

मेकर्स ने आज 'डंकी ड्रॉप 1' से पर्दा उठाया है, यह दर्शकों को राजकुमार हिरानी की अनोखी दुनिया की एक झलक देता है, जो कि चार दोस्तों और उनके विदेश तक पहुंचने की उनकी खोज की एक दिल छू लेने वाली कहानी है।

वीडियो में दिखी सभी कलाकारों की झलक

डंकी ड्रॉप 1 उनके सपनों को साकार करने के लिए शुरू की जाने वाली अनोखी लेकिन जीवन बदल देने वाली यात्रा की झलक है। वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित, डंकी प्यार और दोस्ती की शानदार कहानी है। वीडियो आपको बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और शाहरुख खान सहित शानदार कलाकारों द्वारा निभाए गए रंगीन किरदारों के साथ एक रोलरकोस्टर सवारी पर ले जाएगा।

वीडियो देखकर कह सकते हैं कि राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म को लेकर बेसब्री और बढ़ा दी है। सभी किरदारों को लेकर एक सस्पेंस सा बनाया गया है, जो फिल्म के प्रति आकर्षण बढ़ाता है।

JIO स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, इस फिल्म को राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित किया गया है। राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित इसे लिखा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X