लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार पर भी बाज़ नहीं आए लोग: शाहरूख खान की दुआ को बताया थूकने वाली तस्वीर
इस देश में नफरत करने के लिए कोई सही और गलत समय नहीं है। जिन्हें नफरत फैलानी है, वो वक्त और माहौल नहीं देखते हैं। ऐसा कुछ हुआ लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार पर। लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए शाहरूख खान भी शिवाजी पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने लता जी पर फूल चढ़ाए और दुआ पढ़ी।
लेकिन शाहरूख खान की दुआ पढ़ती तस्वीर, एक ट्विटर यूज़र ने शेयर करते हुए पूछा - क्या इसने थूका? बस फिर क्या था अलगाववादियों ने एक बार फिर से दो धर्मों को बांटने की कोशिश शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में शाहरूख खान ट्रेंड होने लगे।

लेकिन झूठ और नफरत, दोनों की उम्र कम होती है। इस बार शाहरूख खान के लिए पूरा देश एकजुट होकर खड़ा हुआ और इस ट्विटर यूज़र को दुआ और थूक का अंतर बताया। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब शाहरूख खान को बिना वजह टार्गेट किया गया हो। दिलीप कुमार के निधन पर भी शाहरूख खान जब सायरा बानू को संभालते दिखे तो उन्हें काले चश्मे पहनने के लिए टार्गेट किया गया और पूछा गया कि वो इतनी स्टाईल में क्या डॉन 3 के सेट पर आए हैं या फिर किसी के निधन पर शोक जताने।
लेकिन इस बार देश ने शाहरूख खान का साथ देते हुए उनके एक ऐसी तस्वीर वायरल की जिसे देखते ही हर कोई भावुक हो गया और फिर भी सबके चेहरे पर मुस्कान थी।

नफरत वाला हिंदुस्तान
एक ट्विटर यूज़र ने लिखा -
"यह मेरा प्यार वाला हिंदुस्तान हैं
लेकिन आरएसएस ने इसको नफ़रत वाला हिन्दुस्तान बना दिया।
जिनको दुआ की फूंक और थूक में फ़र्क नहीं पता वह आज सत्ता संभाल रहें हैं
वाह रे गजब गो गया"

इसे दुआ कहते हैं
शोभना यादव नाम की एक और ट्विटर यूज़र ने लिखा - इसे थूकना नहीं दुआ पढ़कर फूंकना कहते हैं, दुआ है ये।

बेहद खूबसूरत तस्वीर
एक और यूज़र ने शाहरूख खान और उनकी मैनेजर पूजा डडलानी की तस्वीर पर कमेंट किया - ये इतनी खूबसूरत तस्वीर है। उनके जवाब में एक और यूज़र ने लिखा - इस तस्वीर का आईडिया भी इस देश के दोगले और अलगाववादियों को पसंद नहीं आता है। बहुत खराब, ऐसा देश बनाने के लिए ही हमें लड़ते रहना है।

शर्म करिए
एक और यूज़र ने लिखा - शाहरूख खान जैसा कोई नहीं है और कोई कभी होगा भी नहीं। आपकी नफरत हमें उनसे और प्यार करने को, उन्हें और सम्मान देने को मजबूर करती है। आप लोगों को शर्म आनी चाहिए।

इसलिए वो शाहरूख खान हैं
एक और ट्विटर यूज़र ने लिखा - इस आदमी को ये देश इतना प्यार करता है, उसका कारण आपके सामने है।

शब्द कम पड़ जाएं
एक और ट्विटर यूज़र ने लिखा - कई बार इस देश की खूबसूरती बताने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। और ये तस्वीर वैसा ही एक पल है।

दिल जीतने के लिए चाहिए प्यार
एक और ट्विटर यूज़र ने लिखा - दिल न टैंक तोप गोले बारूद राफेल F-16 एटम बम से नहीं जीते जा सकेंगे,दिल जीतने के लिए एक दिन प्यार ही करना पड़ेगा।नफरत की उम्र बहुत छोटी होती है,आप किसी से 24 घण्टे नफरत चाह के भी नहीं कर सकते पर मोहब्बत किसी को आप 24 घण्टे क्या उम्रभर कर सकते हैं।
~शुभेन्दु

सच में शर्म करिए
एक और यूज़र ने लिखा - इस गंदी सोच से सिर्फ आप देश में हिंदू मुसलमान की मांसिकता फैलाकर चुनाव जीत सकते है हमारी एकता को नहीं तोड़ सकते हो हिंदुस्तान एक है और एक रहेगा। शर्म करिए।


Click it and Unblock the Notifications











