शाहरुख के घर में ही था रेपिस्ट, बाहरी लोगों से डरते थे

कल रात जैसे ही ये खबर सामने आई कि शाहरुख खान के नौकर ने 17 साल की लड़की के साथ रेप किया है तो शाहरुख खान के फैंस काफी निराश हुए। उन्हें तो अंदाजा
भी नहीं था कि शाहरुख खान से जुडा़ कोई भी इंसान इस तरह की हरकत कर सकता है। शाहरुख खुद कितने सकते में होंगे ये भी हम नहीं सोच सकते। शाहरुख खान ने हमेशा ही लड़कियों को बहुत ही इज्जत के साथ देखा है और उनका सम्मान किया है। ऐसे में उन्हीं से जुड़ा कोई व्यक्ति इस तरह से सामने आएगा ये हर किसी के लिए हैरानी भरी बात है।
आपको बता दें कि शाहरुख खान के नौकर राजेंद्र गौतम उर्फ पिंटू मिश्रा ने इस लड़की को बडे़ स्टार के घर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। पीडि़या 5 महीने पहले ही मुंबई आई थी नालासोपारा के एक होटल में राजेंद्र ने ये सब किया। पीड़िता संगीता बिजलानी के घर में नौकरानी का काम करती थी। पुलिस ने आरोपी को ब्रांद्रा पुलिस स्टेशन में हाजिर किया है और अब आगे उसपर रेप के आरोप लगाकर मुकदमा चलाया जाएगा। अब देखना है कि शाहरुख इस मामले में किसी तरह की भूमिका अदा करते हैं या नहीं।
फिल्हाल शाहरुख के फैंस का कहना है कि रेप तो रेप ही है चाहे वो कोई भी करें। शाहरुख को भी अपने इस नौकर को उसके इस गुनाह के लिए कड़ी से कड़ी सजा दिलवानी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











