'रॉ वन' में शाहरूख का है डबल रोल!

इस फिल्म के शेखर की बात करें तो वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और जो गेम डेवलपर है, वह अपने बेटे के लिए गेम तैयार करता है लेकिन फिर वही गेम उसकी जिंदगी बदल कर रख देती है। जी वन इस फिल्म का सुपर हीरो है जिसके पास सारी शक्तियां हैं।
इसी फिल्म के विलेन अर्जुन रामपाल की बात करें तो वह पहली बार इस तरह के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, इनका बाल्ड लुक हर किरदार से पूरी तरह अलग है। इतना ही नहीं इनका रॉ वन वाला लुक भी कम खतरनाक नहीं है, इस फिल्म के लिए उनको काफी मेहनत भी करनी पड़ी है।
शाहरूख का इस फिल्म के बारे में कहना है कि यह फेमिली फिल्म है जिसे आप सारे परिवार के साथ आराम से देख सकते हैं। इस फिल्म के लिए शाहरूख ने काफी मेहनत की है और वह अभी भी इसके प्रमोशन पार्ट को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











