VIDEO: कांग्रेस के लिए वोट मांगने निकले 'शाहरुख खान'! भड़क उठी बीजेपी बोली- बहुत सस्ता...

Shahrukh Khan doppelganger

Shah Rukh Khan Doppelganger: 19 अप्रैल को महाराष्ट्र में पहले चरण का चुनाव खत्म हुआ और फिर बाकी चरणों के लिए प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया गया। किसी के अलावा आपको बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके सुनील शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे सोलापुर सीट से राजनीति के मैदान में उतरी है।

प्रणीति शिंदे लगातार अपने संसदीय क्षेत्र में चुनावी रैली कर रही है। लेकिन अब इसी दौरान एक्टर शाहरुख खान के हमशक्ल शौकत पठान ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रणीति शिंदे के नामांकन के वक्त प्रचार किया। जिसकी अब एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रही है। इसके बाद सोलापुर के इलाके में अफवाह फैलने लगी कि कांग्रेस उम्मीदवार प्रणीति शिंदे के प्रचार के लिए शाहरुख खान आ रहे हैं।

इसी के चलते शाहरुख खान के हमशक्ल को देखने के लिए लोगों की भीड़ वहां पर इकट्ठी हो गई और सेल्फी लेने के लिए हलचल मच गई। इसके बाद में शाहरुख खान के हमशक्ल शौकत पठान के प्रचार करने को लेकर बीजेपी की तरफ से तंज कसा गया। बीजेपी की तरफ से कहा गया कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणीति शिंदे ने 'सस्ता शाहरुख खान' मैदान में उतारा है।

हालांकि आपको बता दें कि शौकत पठान का असली नाम इब्राहिम कादरी है और वह गुजरात से ताल्लुक रखते हैं। अक्सर उन्हें देखा जाता है कि वह कांग्रेस के लिए प्रचार करते हैं और पार्टी के कार्यकर्ता भी बताए जाते हैं। इब्राहिम कादरी की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। साथ ही साथ लोग उनकी वायरल वीडियो को भी काफी पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X