प्लीज़ शाहरुख की निजी जिंदगी के बारे में बात ना करें!
बॉलीवुड के एक्टर एक्ट्रेसेस की निजी जिंदगी से जुड़ी बातें अक्सर आपको खबरों की सुर्खियों में नजऱ आती हैं। और आए भी क्यों ना आखिर हर कोई जानना चाहता है कि उनके फेवरेट स्टार की जिंदगी में आखिर क्या चल रहा है। लेकिन बॉलीवुड के किंग और बादशाह शाहरुख खान को अपनी निजी जिंदगी के बार में बात करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। शाहरुख खान ने ये बात मीडिया से इंटनेशनल वुमन्स डे पर कही। शाहरुख खान ने ये बात तब कही जब उनसे उनकी पत्नी गौरी खान और उनके निजी संबंधों के बारे में पूछा गया। शाहरुख खान ने कहा कि वो अपनी निजी जिंदगी के बारे में किसी से भी कोई बात नहीं करना चाहते।
हाल ही में इंटरनेशनल वुमन्स डे पर शाहरुख खान से पूछा गया कि उनकी पत्नी गौरी की वजह से उनकी जिंदगी में क्या क्या बदलाव हुए। क्योंकि शाहरुख खान की जिंदगी में हमेशा से उनकी पत्नी और उनकी बेटी सुहाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रही हैं। ऐसे में शाहरुख खान ने कहा "मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने से बचना चाहता हूं, इसलिए मैं आपको इसका जवाब नहीं दे पाउंगा। लेकिन हां हमारी जिंदगी बहुत बेहतरीन रही है।" शाहरुख खान ने कहा मेरी शादी 21 साल हो चुके हैं और मेरे बहुत प्यारे बच्चे भी हैं और किसी भी आम परिवार की तरह की तरह वह सबको साथ रखती हैं। इसलिए यह बहुत खूबसूरत है। अगर मैं इससे ज्यादा कुछ कहूंगा तो मुझे ऐसा लगेगा कि मैं अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में कुछ ज्यादा ही बोलता हूं और फिर लोग इसे गलत तरह से ले जाएंगे और इससे मुझे दुख पहुंचेगा, क्योंकि वो मेरी फैमिली है।"
शाहरुख खान अपने सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी अपनी निज़ी ज़िंदगी से जुड़ी कोई बात शेयर नहीं करते है लेकिन शाहरुख खान और सलमान खान की दुश्मनी के चक्कर में शाहरुख खान अक्सर खबरों की सुर्खियां बनाते हैं। लेकिन ये तो सच है कि शाहरुख अपनी पत्नी या अपने बच्चों को लेकर किसी भी ईवेंट पर कोई बात नहीं करते हैं। लेकिन शाहरुख खान जो भी कर लें उनकी निजी जिंदगी को लेकर उनके फैन्स तो उत्सुक रहते ही हैं। वो भी जानना चाहते हैं कि आखिर उनके फेवरेट स्टार की जिंदगी में क्या नया हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












