शाहरुख नहीं चाहते उनकी परफॉर्मेंस के दौरान प्रियंका का चेहरा दिखे!
बॉलीवुड में कुछ सितारों की दोस्ती आज तक लोगों के लिए मिसाल बनी हुई है। लेकिन अक्सर सितारों की दोस्ती बहुत करीब और गहरी होने के बाद टूट जाती है और जब ये टूटती है तो दोस्ती में ऐसी दरार पड़ जाती है जिसे भर पाना काफी मुश्किल होता है। कुछ यही महसूस हो रहा है बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और प्रियंका की दोस्ती में भी। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने एक दूसरे के साथ कई फिल्में भी की हैं और प्रियंका की दोस्ती की वजह से शाहरुख खान की पर्सनल लाइफ में भी कई उतार चढ़ाव आने की भी खबरें हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनों सितारों ने अपनी दोस्ती को बरकरार रखा। जबकि इस दोस्ती की वजह से शाहरुख खान ने अपने कई दोस्त खो दिये। अब यूं लग रहा है कि शाहरुख और प्रियंका की दोस्ती में भी कुछ फर्क आने लगा है।
हाल ही में शाहरुख खान ने जी सिने अवॉर्ड्स के दौरान अपने टूटे पैर के बावजूद परफॉर्म किया और शो को बेहतरीन बनाने के लिए काफी मेहनत की। शो के बाद जब इसकी एडिटिंग हुई तो शाहरुख खान ने चैनल वालों को वॉर्निंग दी और कहा कि उनकी परफॉर्मेंस के दौरान शो में मौजूद प्रियंका चोपडा़ का एक भी एक्सप्रेशन या शॉट नहीं दिखना चाहिए। शाहरुख खान ने प्रियंका के सारे शॉट्स अपने परफॉर्मेंस से डिलीट तक करवा दिये। अब शाहरुख खान ने ऐसा क्यों किया ये तो कोई नहीं जानता। लेकिन ये जरुर है कि शाहरुख और प्रियंका की दोस्ती में दरार साफ नज़र आ रही है।
आइये देखते हैं शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की दोस्ती के दौरान शाहरुख और प्रियंका को लेकर आई कुछ सुर्खियों की झलक। साथ ही इन दोनों से जुड़ी कुछ खबरें जो कि कभी कभी गॉसिप भी साबित हुईं।


Click it and Unblock the Notifications











