एक बार फिर कोरोना पीड़ितों के लिए सामने आए शाहरुख खान- दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री ने कहा शुक्रिया

कोरोना वायरस की वजह से आई इस संकट की घड़ी में सभी कलाकारों ने अपनी ओर से बढ़ चढ़कर मदद दी है। बात बॉलीवुड के किंग खान की करें तो, शाहरूख खान ने अपने 'मीर फाउंडेशन' लाखों लोगों को सहारा दिया है। वहीं, अब उन्होंने दिल्ली के कोरोना पीड़ितों के लिए 500 रेमडेसिविर इंजेक्शन भी डोनेट किए हैं। इसके लिए दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन ने उन्हें सोशल मीडिया पर धन्यवाद किया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लिखा- "मैं शाहरुख और उनकी मीर फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करता हूं, जिसने हमें 500 रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए हैं, वो भी तब, जब हमें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। जरूरत के वक्त की गई आपकी इस मदद के चलते हम आपके शुक्रगुजार हैं।"

Shahrukh Khan

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख खान ने लिखा- "हमारे काम की सराहना के लिए धन्यवाद। यह सभी के सहयोग और उदारता के कारण ही संभव हो सका।"

लोग शाहरुख खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इससे पहले भी शाहरुख खान कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। उन्होंने हेल्थकेयर वर्कर्स के सपोर्ट के लिए पीपीई किट डोनेट की थीं। वह अपना ऑफिस भी क्वॉरंटीन सेंटर बनाने के लिए दे चुके हैं। शाहरुख की मीर फाउंडेशन ने लॉकडाउन के दौरान कई कैंप तैयार किये थे, जहां मजदूरों को खाना खिलाया जाता था।

फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। फैंस शाहरुख खान को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उम्मीद है 2021 के अंत तक शाहरुख खान की फिल्म रिलीज हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X