DHAMAKA: शाहरूख खान की 'डॉन 3'.. तैयारी शुरु.. जल्द मिलेगा फर्स्ट LOOK

रितेश सिधवानी ने शाहरूख खान की फिल्म डॉन 3 से जुड़ा एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिससे साफ है कि जल्द ही हमें इस फिल्म की झलक मिलने वाली है।

By Neeti

इसे कहते हैं सरप्राइज.. शाहरूख खान फैंस तो इस वक्त खुशी से पागल ही हो रहे होंगे। जी हां, दरअसल फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने साफ साफ लिखा है कि जल्द ही डॉन 3 से जुड़ी कोई जानकारी जल्द ही हमारे सामने आने वाली है।

और फिल्म में शाहरूख खान होंगे, यह भी फाइनल है। बता दें, डॉन फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्में अब तक सुपरहिट रही हैं। लिहाजा, फैंस को डॉन 3 का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है जाते जाते इस साल शाहरूख एक धमाका करते जाएं।

OUCH.. आमिर खान, काजोल ने फिल्म किया REJECT.. शाहरूख की वजह से!

don 3

बहरहाल, यहां जानें शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-

डियर जिंदगी

इंग्लिश- विंग्लिश फेम निर्देशक गौरी शिंदे की अगली फिल्म में शाहरूख खान और आलिया भट्ट को लॉक किया गया है। यह एक अलग तरह की लव- स्टोरी होगी। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

रईस

राहुल ढ़ोलकिया की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर में शाहरूख का काफी डार्क किरदार दिखाया गया है। फिल्म ईद के मौके पर इस साल रिलीज होने वाली थी। अब 26 जनवरी को रिलीज होगी।

द रिंग

वहीं, शाहरूख खान ने इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। फिल्म 2017 के अगस्त में रिलीज हो सकती है।

आनंद एल राय की फिल्म

शाहरूख खान आनंद एल राय की फिल्म भी कर रहे हैं। बता दें, यह फिल्म एक बौने आदमी पर होगी। यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

ऐ दिल है मुश्किल

करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाहरूख खान कैमियो करते दिखेंगे। माना जा रहा है वह फिल्म में ऐश के पति बने हैं।

डॉन 3

आखिरकार डॉन 3 से जुड़ी यह बात तो हमारे सामने आ ही गई कि जल्द ही फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होने वाला है और फिल्म में शाहरूख खान ही होंगे।

आदित्य चोपड़ा की फिल्म

साल 2017 के अंत तक शाहरूख को लेकर आदित्य चोपड़ा अगली फिल्म की शुरूआत करेंगे। यह एक पीरियड ड्रामा होगी, जिसमें शाहरूख योद्धा का किरदार निभाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X