अमेरिका में भी लोग डॉन 2 के दीवाने

केवल देश में ही बल्कि विदेशों में भी किंग खान की इस फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं। डॉन 2 को अमेरिका में इन दिनों नये साल की छुट्टियों का फायदा मिल रहा है। फिल्म के रिलीज होने के बाद शुरुआती 11 दिनों में इसने 33 लाख डॉलर की कर्माइ की है।
डॉन 2 ने रितिक रोशन की फिल्म जिदंगी ना मिलेगी दोबारा के 31 लाख डॉलर और शाहरुख की अपनी फिल्म रा वन के 25 लाख डॉलर के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। डॉन 2 में शाहरूख खान के साथ प्रियंका और लारा दत्ता भी हैं। फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर हैं।


Click it and Unblock the Notifications











