शाहरुख ने मीडिया को दिया अबराम की तस्वीरें ना लेने का आदेश..जानिए DETAILS

By Shweta

शाहरुख खान कभी भी अपने बच्चों को मीडिया से छिपाने की कोशिश नहीं करते हैं। उनके छोटे बेटे अबराम तो खासकर मीडिया के फेवरिट स्टार किड हैं। उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होती है और लोगों को पसंद भी आती है।

शाहरुख खान की तरह उनके तीनों बच्चे मीडिया फ्रेंडली हैं लेकिन अब शाहरुख खान ने मीडिया को फरमान सुनाया है कि वो अबराम की स्कूल में तस्वीरें ना लें। शाहरुख खान के बेटे अबराम धीरु भाई अंबानी स्कूल में पढ़ाई करते हैं जिसमें कई सुपरस्टार्स के बच्चे पढ़ते हैं।

shahrukh-khan-does-not-want-paparazzi-to-click-abram-pictures-outside-school

ऐसे में शाहरुख खान किसी भी आम पैरेट्स की तरह चाहते हैं कि स्कूल में वो एक नॉर्मल बच्चों की तरह रहें और पढ़ाई करें। अबराम के स्कूल का समय सुबह 9 बजे से 1 बजे तक होता है और ऐसे में स्कूल के सामने कई फोटोग्राफर अबराम की तस्वीरें लेने के लिए खड़े थे।

शाहरुख खान पहले भी कई बार बोल चुके हैं कि उनके लिए बच्चों की पढ़ाई सबसे अधिक जरुरी है। वो चाहते हैं कि उनके बच्चे कम से कम ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी करें और अच्छे कॉलेज से पूरी करे। अबराम की पढ़ाई भी उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है और समय मिलने पर वो खुद भी अबराम को स्कूल छोड़ने जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X