"शाहरुख खान को न एक्टिंग आती है, न ही वो हैंडसम हैं", पाकिस्तानी एक्ट्रेस के बयान पर मच गया बवाल

Pakistani actress Mahnoor Baloch on Shah Rukh Khan: शाहरुख खान बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिन्हें भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फैंस दिलों जान से चाहते हैं। उनकी फिल्मों से लेकर उनकी बातें और उनके अंदाज को लोग बेहद पसंद करते हैं। लिहाजा, यदि शाहरुख के खिलाफ कुछ भी कहा जाता है तो फैंस तुरंत अभिनेता के बचाव में उतर आते हैं।
Recommended Video
हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस महनूर बलोच ने एक टॉक शो के दौरान बोल दिया कि शाहरुख खान न तो हैंडसम दिखते हैं, न ही उन्हें एक्टिंग आती हैं.. लेकिन उन्हें खुद को मार्केट करना बहुत अच्छे से आता है।
दुनिया के हैंडसम लोगों में शाहरुख खान नहीं आते हैं
दरअसल, महनूर बलोच पाकिस्तान के टॉक शो 'हद कर दी' में पहुंची थीं। उन्होंने शो के होस्ट मोमिन साकिब से अट्रैक्टिवेनेस, पर्सनालिटी और चार्म के बारे में बात की.. और शाहरुख खान उदाहरण देते कहा, "शाहरुख के पास बहुत अच्छी पर्सनालिटी है, लेकिन अगर आप दुनिया के हैंडसम लोगों की बात करते हैं, तो इसमें शाहरुख नहीं आते हैं। लेकिन लेकिन उनकी पर्सनालिटी इतनी मजबूत है और उनका औरा (aura) ऐसा है कि वो अच्छे लगने लगते हैं।"
शाहरुख खान को एक्टिंग नहीं आती है
एक्ट्रेस ने किंग खान पर बात करते हुए आगे कहा, "शाहरुख को एक्टिंग नहीं आती। बल्कि वो एक बेहतरीन बिजनेसमैन हैं, वो अपनी मार्केटिंग करना करना जानते हैं। हो सकता है कि उनके फैंस और लोग मुझसे असहमत हों। लेकिन यह सच है...उनका व्यक्तित्व अच्छा है, वह खुद की अच्छी मार्केटिंग करते हैं। ऐसे कई अच्छे एक्टर्स हैं, जो शाहरुख जितने सक्सेसफुल नहीं हैं।"
जाहिर है इतने के बाद तो शाहरुख खान के फैंस ने उन्हें भयंकर तरीके से ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा- "क्या बकवास कर रही हैं ये.. शाहरुख एक लीजेंड एक्टर हैं", दूसरे ने लिखा- "मुझे लगता है कि ये शाहरुख का नाम लेकर लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रही है।" वहीं, एक अन्य ने लिखा- "तुम और तुम्हारी राय कोई मायने नहीं रखती।"


Click it and Unblock the Notifications
