..................... Shahrukh Khan'S Diwali gamble: Spends Rs 40 crore on marketing Ra.One |'रॉ वन' पर पैसा लगाकर शाहरूख ने दीवाली पर खेला बड़ा जुआं! - Hindi Filmibeat

'रॉ वन' पर पैसा लगाकर शाहरूख ने दीवाली पर खेला बड़ा जुआं!

Ra One
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान की ड्रीम प्रोजेक्ट 'रॉ वन' बुधवार को यानी कि दीवाली के मौके पर पर्दे पर पहुंच रही है। इस फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ का है। परंपरा है दीवाली के मौके पर जुआं खेलने का। शाहरूख ने भी इस फिल्म के जरिये अपनी जिंदगी का जुआं खेला है।

टीवी न्यूज चैनलों के मुताबिक किंग खान इस फिल्म के जरिये अपना बहुत कुछ दांव पर लगा बैठे हैं। खुद शाहरूख ने एक टीवी शो के दौरान कह डाला कि अगर वाकई में 'रॉ वन' नहीं चली तो इस दीवाली पर उनका दीवाला निकल जायेगा। बतौर किंग खान उन्होंने इस फिल्म के लिए पानी की तरह पैसा लगाया है। फिल्म की स्टारकास्ट को अगर छोड़ दिया जाये तो फिल्म में ऐसी बहुत सी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है जो इससे पहले केवल हॉलीवुड की फिल्मों में हुआ करती थीं।

फिल्म के प्रमोशन के लिए वीडियो गेम, कॉमिक्स, न्यूज पेपरों, मीडिया चैनलों का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है। खुद शाहरूख ने कई बड़े शहरों में दौरा करके इस फिल्म का प्रमोशन किया है। फिल्म की सीडी बांटी गयी। वैसे फिल्म के लिए खास बात होती है, फिल्म का संगीत। अगर संगीत थोड़ा मशहूर हो जाता है तो फिल्म को इसका फायदा मिलता है। लोग संगीत के ही बहाने ही फिल्म देखने जाते हैं। 'रॉ वन' का 'छम्मक-छल्लो' सांग बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कोई चैनल ऐसा नहीं होगा जहां यह ट्रैक बज ना रहा हो।

वैसे आपको बता दें कि शाहरूख ने कुछ साल पहले अपने ही होम प्रोडक्शन से 'अशोक द ग्रेट वारियर' फिल्म बनायी थीं। वो फिल्म भी जरूरत से ज्यादा महंगी थी, फिल्म की अभिनेत्री भी करीना कपूर थीं। और फिल्म का संगीत भी काफी अच्छा था, बावजूद इसके इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। इस बार भी शाहरूख की 'रॉ वन' काफी बड़े बजट की फिल्म है, फिल्म की अभिनेत्री भी करीना कपूर ही है और फिल्म का संगीत भी लोगों के पसंद आ रहा है। इसलिए साफ तौर पर कहा जा सकता है कि शाहरूख ने इस दीवाली पर बहुत बड़ा जुआं खेला है। देखना दिलचस्प होगा कि 'रॉ वन' का हश्र 'अशोका' जैसा होगा या फिर यह फिल्म बॉलीवुड में सफलता का नयी परिभाषा गढ़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X