..................... Shahrukh Khan discharged from hospital on rest for 6 months - Hindi Filmibeat

शाहरुख जी जल्दी से ठीक होकर वापस आइये

शाहरुख खान जो कि बॉलीवुड की जान से कम नहीं हैं। जिनकी एक झलक देखने को दुनिया भर के लोग बेकरार होते हैं। जिनकी फिल्मों का इंतजार लोगों को बेसब्री से होता है हाल ही में अपने कंधे का ऑपरेशन कराके वापस घर लौटे हैं। शाहरुख खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनने के बाद से ही उनके फैन्स शाहरुख की सलामती की दुआ मांग रहे थे। जब खबर आई कि शाहरुख अब ठीक हैं और उनकी सर्जरी सफलता पूर्वक हो गयी है तब से लोगों ने मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर भीड़ जमा ली और शाहरुख को ढ़ेर सारी दुआएं देने लगे।

रात को करीब 9 बजे जब शाहरुख खान के घर जाने की खबर आई तो उनके फैुन्स ने शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर भी भीड़ जमा कर ली। हर कोई अपने फेवरेट किंग खान को स्वस्थ्य देखने को बेताब था। शाहरुख खान ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया और उन्होंने अपनी गाड़ी से निकलकर लोगों को हाथ हिलाकर धन्वाद कहा और सभी के प्रति आभार प्रकट किया। शाहरुख खान के घर जाने के बाद अब लोगों को उनके चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के लिए बाहर आने का इंतजार है।

शाहरुख खान के फैन्स ने शाहरुख खान के लिए कई सारे मैसेज किये हैं। हर कोई जल्द से जल्द शाहरुख को मुंबई में अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को प्रचार के लिए घूमते देखने को बेताब है।

आइये जानते हैं कि शाहरुख का इंतजार किस बेसब्री से कर रहे हैं फैन्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X