'मैं बेवकूफ था जो मैंने देवदास की भूमिका निभाई'
बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान हाल ही में स्वर्गीय निर्देशक बिमल रॉय को समर्पित एक किताब 'द डायलॉग ऑफ़ देवदास' की लॉन्चिंग पर नजर आए। इस समारोह में शाहरुख ने संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में देवदास का किरदार निभाने पर गर्व जाहिर किया।
हम आपको बता दें कि देवदास पर कई फिल्में बनी हैं जब उनसे पूछा गया कि वो फिल्म देवदास में अपने किरदार को दिलीप कुमार द्वारा बिमल रॉय की पुरानी देवदास से बेहतर मानते हैं या नहीं तो शाहरूख ने जवाब में कहा कि, मैं सपने में भी अपनी तुलना दिलीप साहब से नहीं कर सकता, मैं बेवकूफ था जो मैंने देवदास की भूमिका निभाई।
मगर मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल समझा और फिल्म देवदास में काम करने का मौका दिया। मेरी मां हमेशा दिलीप साहब से मेरे लुक्स की तुलना किया करती थीं और चाहती थीं कि मेरा फिल्मी कैरियर उनकी ही तरह हो। मगर आज मुझे इस बात की तसल्ली है कि मेरी महरूम मां को कहीं न कहीं इस बात का सुकून जरूर होगा कि मैंने कम से कम एक फिल्म में दिलीप साहब द्वारा निभाए किरदार को निभाया।
शाहरुख ने 2002 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में देवा का मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय भी उनके साथ पर्दे पर नजर आई थी। जबकि दिलीप कुमार की देवदास 1955 में आई थी।


Click it and Unblock the Notifications











