शाहरुख खान को नहीं थी कपड़े पहनने की सेंस? स्टार बनने से पहले का फैशन देख निकल जाएगी हंसी!

Shahrukh Khan College Days Photos Viral- आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि पैसा इंसान को पूरी तरह से बदल देता है। शोहरत आने के बाद लोग फैशन, लुक्स और रहन सहन का तरीका पूरी तरह से बदल देते हैं।
ये कहावत एक बार फिर से फिट बैठी है क्योंकि शाहरुख खान की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नजर आ रहे शाहरुख खान उस वक्त एक आम इंसान थे और अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।
हाल ही में करोड़ी की डिजायनर ड्रेस पहनकर कान्स में नजर आए शाहरुख खान इन तस्वीरों में अपने लुक्स को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं। लोग मजाक कर रहे हैं और साफ पता चल है कि उस दौरान शाहरुख खान को फैशन की बिल्कुल समझ नहीं थी।
फॉर्मल पैंट पर जयपुरी जूती
आम तौर पर शेरवानी और कुर्ता पैजामा के साथ लोग जयपुरी जूतियां पहनना पसंद करते हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख खान ने फॉर्मल पैंट शर्ट के साथ जयपुरी जूती पहनी हुई है। जी हां, इस दौरान उनके साथ उनके कुछ दोस्त नजर आ रहे हैं। हाथ में कैमरा लिए शाहरुख खान रेलवे स्टेशन पर दिख रहे हैं।
जैसे ही आप उनके लुक पर नजर डालेंगे और आपकी निगाहें सीधे उनके जूतों पर जाने वाली हैं। शाहरुख खान ने इस दौरान सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है और काफी कूल लग रहे हैं। हालांकि शाहरुख खान इस वक्त अपने लुक्स और स्टाइल के लिए ही जाने जाते हैं। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर में उनका आया है।
क्या है रहे हैं लोग
वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''उस समय को कौन जानता था, वह राजा होगा।" एक न लिखा, ''लुक तो देखो भाई का।''' एक ने लिखा, ''पैंट में ये जूती कौन पहनता है भाई।'' एक ने लिखा, ''मिडिल फिंगर।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications