..................... Shahrukh Khan ने ब्रह्मास्त्र में कैमियो के लिए Karan Johar से लिए थे इतने पैसे? Shahrukh Khan didn't take money from Karan Johar for his cameo in Brahmastra - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan ने ब्रह्मास्त्र में कैमियो के लिए Karan Johar से लिए थे इतने पैसे? चौकाने वाला खुलासा!

shahrukh khan

ब्रह्मास्त्र ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और रणबीर कपूर के साथ साथ सभी सितारों को लोगों ने पसंद किया था। हालांकि इस इस फिल्म को लेकर एक चर्चा इसलिए भी हो रही थी क्योंकि शाहरुख खान इस फिल्म में दमदार कैमियो करते हुए नजर आए थे।

अब एक खबर सामने आ रही है और वो आपको चौकाने के लिए काफी है। पता चला है कि इस कैमियो के लिए शाहरुख खान ने करण जौहर से कितने पैसे लिए थे? बता दें कि शाहरुख खान एक सुपरस्टार हैं और चौकाने वाली बात ये है कि उन्होने इस फिल्म में दमदार कैमियो के लिए करण जौहर एक भी रुपया नहीं लिया था।

उन्होने अपने दोस्त के लिए फिल्म फ्री में की थी। अब इस बात का खुलासा हुआ है। वरिंदर चावला ने एक पोस्ट में लिखा है, ''एक साक्षात्कार में करण जौहर से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी नवीनतम रिलीज रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में कैमियो करने के लिए # शाहरुख खान से संपर्क किया था।

इस पर, करण ने जवाब दिया कि वह पहले से ही #AeDilHaiMushkil में उनके अनुरोध पर एक कैमियो करने वाले #SRK के लिए विशेषाधिकार प्राप्त महसूस करते हैं, और फिर उन्होंने फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा में 18 दिनों से अधिक के शूट शेड्यूल के लिए मुफ्त में काम किया, जहां वह निर्माता थे।''

इससे इतना तो तय है कि शाहरुख खान समय समय अपनी दोस्ती निभाते रहते हैँ। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि शाहरुख खान ने किसी फिल्म में कैमियो किया था। इसके पहले साल 2008 में आयी फिल्म 'भूतनाथ' और 2014 में आयी इसकी सीक्वल फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' में शाहरुख खान ने कैमियो रोल निभाया था। अमिताभ बच्चन स्टारर इन फिल्मों में शाहरुख ने बंकू के पिता का किरदार निभाया था।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X