अबराम के बर्थडे पर क्यों नहीं पहुंचे थे शाहरुख खान? इनसाइड तस्वीरें वायरल होते ही उठे सवाल...

Shahrukh Khan Missing in Abram Birthday- शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। जी हां, अबराम 27 मई को जन्मे थे और इस मौके पर पूरे परिवार करीबियों ने मिलकर अबराम का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।
लेकिन अब सोशल मीडिया पर कुछ इनसाइड तस्वीरें वायरल हुई हैं जिनमें एक सवाल भी सामने आया है। दरअसल अबराम के जन्मदिन के मौके पर सभी मौजूद थे लेकिन इनके पापा और सुपरस्टार शाहरुख खान नहीं नजर आए।
अब अबराम के बर्थडे बैश की तस्वीरों के सामने आने के बाद ये सवाल पूछा जा रहा है। वायरल हो रहीं तस्वीरों में अबराम को काफी खुश देखा जा सकता है। इस दौरान उनके साथ उनको दोस्त भी थे।
गौरी, सुहाना और अबराम...
शाहरुख खान के छोटे साहबजादे अब 12 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनको अपनी बहन सुहाना खान और मां गौरी खान के साथ देखा जा सकता है। अबराम ने जन्मदिन के मौके पर कलरफुल शॉर्ट्स पहना था और काफी अच्छे लग रहे हैं। इस दौरान सुहाना खान ने भी काफी सुंदर ड्रेस पहनी थी।
गौरी खान हमेशा की तरह बेहद क्लासी लग रहीं थीं। इस बीच सबके दिल में बस एक ही सवाल था कि शाहरुख खान इस जन्मदिन के मौके पर नजर नहीं आए। सब बस यही पूछ रहे थे कि आखिर कैसे हो सकता है कि अपने प्यारे बेटे के जन्मदिन के मौके पर शाहरुख खान मिसिंग हैं।
बिजी हैं शाहरुख खान
ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाहरुख खान इस दौरान इंडिया में नहीं बल्कि कहीं और शूटिंग कर रहे हैं। इस वक्त वो फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली है। हालांकि शाहरुख खान अबराम के जन्मदिन पर क्यों नहीं मौजूद थे इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल आप देखें ये तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











