शाहरुख खान ने मराठा मंदिर में किया लुंगी डांस!
मुंबई के नरीमन प्वाइंट पर स्थित सिनेमाहॉल मराठा मंदिर से शाहरुख खान की कई सारी पुरानी यादें जुड़ी हैं। उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने इसी सिनेमाहॉल में जबरदस्त कमाई की और फिल्म के रिलीज होने के बाद भी आज तक ये फिल्म इस सिनेमाहॉल में लगी हुई है। कल यानी गुरुवार को 15 अगस्त के दिन शाहरुख खान ने अपनी फिल्म चेन्नई एक्स्प्रेस के प्रमोशन के लिए मराठा मंदिर को चुना और वहां पर जाकर अपने फैन्स को हैरान कर दिया। सभी शाहरुख खान को वहां पर देखकर चौंक गये और खुशी के मारे अपनी अपनी सीट से उठकर खड़े हो गये। शाहरुख खान की सेक्युरिटी ने किसी को भी शाहरुख के करीब नहीं जाने दिया लेकिन शाहरुख ने लोगो के प्यार को देखकर उन्हें एंटरटेन करने के लिए लुंगी डांस जरुर किया।
शाहरुख खान को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ। शाहरुख खान ने उनके सामने अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को लेकर कई सारी बातें कीं और साथ ही ये भी कहा कि वो कोई मार्केटिंग गुरु नहीं हैं लेकिन फिर भी वो अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए काफी मेहनत करते हैं। शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हिनियां ले जाएंगे को देखने आए लोगों के लिए तो ये डबल बोनस हो गया कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म के साथ ही उनसे मिलने का भी मौका मिल गया। शाहरुख खान ने सबसे पहले तो लोगों को ढ़ेरा सारा धन्यवाद दिया लेकिन लोगों ने उन्हें ऐसे जाने नहीं दिया।
लोगों ने चिल्लाकर शाहरुख खान को अपने साथ डांस करने को कहा। और शाहरुख खान ने भी अपने फैन्स को एंटरटेन करते हुए चेन्नई एक्सप्रेस के लुंगी डांस पर जमकर ठुमके लगाए। वहां मौजूद भीड़ शाहरुख खान को देखकर बेकाबू सी हो गयी हालांकि शाहरुख के बॉडीगार्ड्स ने उन्हें रोका।


Click it and Unblock the Notifications











