भारत ने शाहरूख के मामले में कड़े किये तेवर

उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में भारत ही नहीं बल्कि बाहर भी चिंता जताई गई क्योंकि खान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाली एक शख्सियत हैं। आपको बता दें कि शाहरूख को पिछले दिनों न्यूयॉर्क के एक हवाई अड्डे पर उस वक्त रोक लिया गया था, जब वह येल विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करने के लिए एक निजी विमान से जा रहे थे।
उन्हें काफी देर तक एयरपोर्ट में रहना पड़ा जिसके चलते वो येल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में भी देरी से पहुंचे। शाहरूख के साथ उसी एयरपोर्ट पर भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी थीं। जबकि उन्हें फौरन ही जाने दे दिया गया लेकिन शाहरूख को बेवजह ही एयरपोर्ट पर रूकना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications