मुंबई : 20 बैगों के चलते कस्टम ने वसूले शाहरूख से 1.5 लाख रूपये

किंग खान के पास से करीब 20 बैग पाये गये जिसके बाद कस्टम अधिकारियों ने उन पर 1.50 लाख का जुर्माना ठोंक दिया। फिलहाल जब किंग खान से कस्टम अधिकारी पूछ-ताछ कर रहे थे तो उनके परिवार को घर जाने की इजाजत दे दी गयी थी। कस्टम ने शाहरूख के साथ कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं किया वो उनके साथ वैसे ही पेश आयी जैसे की आम यात्री के साथ पेश आती है।
शाहरूख टोरेंटो के बाद से ही अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे थे। जब किंग खान एयरपोर्ट पहुंचे तो वो एक नयी हेयर स्टाइल में दिखें तो वहीं उनकी पत्नी गौरी खान ने काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी। लेकिन किंग खान और उनके परिवार ने किसी भी प्रकार की कोई बातचीत मीडिया से नहीं की। आपको बता दें अभी हाल ही में कई अभिनेत्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर तय सीमा से ज्यादा धनराशि, जवाहरात और सामानों के साथ पकड़ा गया था। जिसमें मिनिषा लांबा, बिपाशा बसु, अनुष्का शर्मा का नाम प्रमुख है।


Click it and Unblock the Notifications











