शाहरूख खान को हमने खान होने की सजा नहीं दीः अमेरिका

shahrukh khan
शाहरूख खान को 2 घंटे के लिए अमेरिका के एयरपोर्ट पर रोके जाने पर अमेरिका ने खेद जताया है और उन्होंने माना है कि वह एक सुप्रसिद्ध सितारे व सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इतना ही नहीं वहां के प्रवक्ता ने तो यह भी कहा है कि शाहरूख को रोक कर रखना कोई नस्लीय मामला नहीं है।

अमेरिका ने गुरुवार को शाहरुख को हिरासत में लिए जाने की बात से भी इंकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ अमेरिका में दाखिल होने से पहले अस्थायी तौर पर कुछ देर के लिए रोका गया था। आपको बता दें कि किंग खान यहां येल विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण करने आए थे।

शाहरूख के मामले में अमेरिका ने अपनी मंशा साफ करते हुए इसे नस्ली भेदभाव का मामला मानने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम सभी स्पष्ट रूप से जानते हैं कि मामला यह नहीं है। अपनी बात को साफ करते हुए अमेरिका के प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिका में हर रोज हजारों मुसलमान आते जाते हैं और न तो उन्हें हिरासत में लिया जाता है और न ही उनकी यात्रा में देरी की जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X