शाहरूख की चाहत बनीं डर्टी विद्या बालन
लगता है बॉलीवुड की डर्टी गर्ल बन चुकी विद्या बालन का जादू शाहरूख खान के सिर पर भी चढ़ चुका है अब किंग खान की बस एक ही इच्छा है कि वो विद्या के साथ किसी फिल्म में काम करें। शाहरूख कहते हैं कि विद्या सचमुच काफी मेहनती हैं अगर मैं उनके साथ काम करता हूं तो मुझे काफी खुशी होगी।
शाहरूख का कहना है को विद्या एक बेहतरीन अदाकारा हैं। मैने फिलहाल उनकी फिल्म द डर्टी पिक्चर देखी तो नहीं है लेकिन मैंने उनकी फिल्म इश्किया देखी है। इसके अलावा पा फिल्म में भी विद्या ने काफी अच्छी एक्टींग की है। मुझे लगता है कि बॉलीवुड की सारी नायिकाएं काफी मेहनती हैं, ये हमसे भी ज्यादा मेहनत करती हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे जल्द ही विद्या के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
शाहरूख ने जब विद्या के साथ कां करने की इच्छा जताई तो इसके जवाब में विद्या मुझे भी अगर शाहरूख के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर उस फिल्म को करूंगी। हम आपको बता दें कि शाहरूख और विद्या फिल्म हे बेबी में एक गाने में साथ दिखाई दिये थे। लेकिन इस फिल्म में शाहरूख लीड रोल में नहीं थे। वैसे अच्छा ही है शाहरूख और विद्या को दर्शकों ने भी साथ में काम करते हुए नहीं देखा है। दर्शकों के लिए भी वो फिल्म कुछ खास ही बन जाएगी जब बॉलीवुड के दो दमदार कलाकार एक साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications