शाहरुख खान ने तीनों बच्चों के बारे में कहा कुछ ऐसा..तस्वीर की शेयर
शाहरुख खान पिछले 26 सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। वो जितने बड़े स्टार हैं उतने ही अच्छे पिता भी। उनके बारे में सभी जानते हैं कि वो अपने बच्चों से कितना प्यार करते हैं और उनकी जिंदगी में उनका परिवार ही उनके लिए सबसे ज्यादा अहमियत रखता है।
शाहरुख खान ने अपने बच्चों की एक कोलाज शेयर की है और उन्हें अपना Vices बताया है। शाहरुख खान ने इस तस्वीर में सुहाना खान को ग्रेसफुल, आर्यन को स्टाइलिश और अबराम को प्लेफुल बताया है। उनके इस ट्वीट को लोग काफी ज्यादा लाइक कर रहे हैं।

शाहरुख खान यहां तक कि बॉलीवुड के सबसे कूल पापा माने जाते हैं।वो अक्सर कहीं भी जाते हैं अबराम को अपने साथ लेकर जाते हैं। वो कहते हैं कि अबराम के साथ उन्हें रहना सबसे ज्यादा पसंद है तो आर्यन से वो यंग जेनरेशन की कई नई बातें सीखते हैं। वहीं सुहाना के बारे में शाहरुख खान का मानना है कि उनके साथ उन्हें थोड़ा समय बिताने की जरूरत है।
शाहरुख खान ने हाल में 2 नवंबर को अपने जन्मदिन पर भी कहा था कि वो अब वो किसी भी खास मौके पर बस इतना चाहते हैं कि उनके बच्चे स्वस्थ रहें।


Click it and Unblock the Notifications











