डिप्रेशन में शाहरुख?

देखिये तस्वीरें: जोर का झटका
शाहरुख मानते हैं कि वह प्यार, गुस्से और दोस्ती जैसी अपनी भावनाओं को ठीक से जाहिर नहीं कर पाते। 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख के कंधे में चोट आ गई थी और पिछले साल की शुरुआत में उन्हें इसके लिए सर्जरी करानी पड़ी थी। शाहरुख कहते हैं कि उन्हें खुद को अभिव्यक्त करने की कला नहीं आती है और इस वजह से उन्हें कई बार गलत समझ लिया जाता है।
शाहरुख कहते हैं, "मैं मेरी फिल्मों से एकदम अलग इंसान हूं। मैं असल जिंदगी में अपनी फिल्मों की तरह फिल्मी नहीं हूं। असल जिंदगी में अपनी फिल्मों की तरह बातूनी नहीं हूं बल्कि मैं बहुत शर्मिला, शांत और एकांतप्रिय हूं।"शाहरुख इमेजिन टीवी के शो 'जोर का झटका' से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वह इस शो की शूटिंग नए साल में शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











