अपनी बेटी को इज्जत दिलाना चाहते हैं शाहरुख

शाहरुख खान ने कहा कि "मुझे इस बात का दुख हैं कि मैं एक मर्द हूं और इस समाज और संस्कृति का हिस्सा हूं। मैं हर एक महिला की इज्जत करुंगा ताकि मेरी बेटी को भी इज्जत मिल सके।" उनके साथ ही अभिषेक बच्चन जो कि हाल ही में आराध्या के पिता बने हैं ने भी ट्विटर पर लिखा मुझे हमेशा से भारतीय होने पर गर्व था। आज हम सभी को शर्म आनी चाहिए। क्या हमेशा किसी मासूम की मौत ही इस देश को जगाएगी। उसके बाद उन्होंने आगे लिखा ये वो देश नहीं है जहां मैं पैदा हुआ था और ये वो देश भी नहीं जिसके बारे में मैं अपनी बेटी को बताना चाहूंगा।
अभिषेक बच्चन की तरह इस साल अक्षय कुमार भी एक नन्हीं परी के पिता बने हैं और उन्होंने भी इस केस पर कहा है "हमारी फाईटर आज जिंदगी की जंग हार गयी। और उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वो रात के अंधेरे में नेशनल कैपिटल की गलियों में ये सोच कर निकली थी कि वो सुरक्षित है। वो दिन जब हमारे देश की महिलाएं बिना किसी डर के रात को सड़कों पर निकल सकेंगी असली स्वतंत्रता दिवस होगा। रिप डेमोक्रेसी।" इस तरह बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अब अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। अब अगर सेलिब्रिटीज अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं तो आखिर आम लड़कियों की सुरक्षा के बारे में आप क्या कहेंगे?


Click it and Unblock the Notifications