करीना संग लिप-लॉक न्यूज पर भड़के शाहरूख, इंटरनेट को बताया झूठा

लेकिन इसी बीच किंग खान ने इस बात से इंकार करके सबको और ज्यादा हैरान कर दिया, किंगखान का कहना है कि जो काम उन्होंने आज तक नहीं किया वो अब कैसे कर सकते हैं? उन्हें फिल्म जगत में आये 20 साल से ज्यादा वक्त हो चुका है, वो जानते हैं कि ये सारे हथकंडे वो लोग अपनाते हैं जिन्हें फिल्म जगत में स्टेबलिश होना होता है, आज वो बॉलीवुड के सीनियर हीरो हैं, उन्होंने अपने चाहने वालों से कहा है कि लिप-लॉक वाली बात महज एक अफवाह है। इस पर गौर ना फरमाया जाये, इंटरनेट पर जो खबरें दिखायी जा रही हैं वो सब गलत है।
आपको बता दें कि शाहरूख खान की होम प्रोडक्शन रॉ.वन अब तक की सबसे महंगी फिल्म हैं। इस फिल्म में वो एक सुपह हीरो बनें हैं, इसमें उनका साथ दे रही हैं करीना कपूर। किंग खान का कहना है कि ये फिल्म उन्होंने अपने बच्चों के लिए मनायी है, ऐसे में लिप लॉक जैसे सींस वो फिल्म में कैसे रख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











