ALERT: सलमान खान - संजय लीला भंसाली के साथ वाली फिल्म की स्क्रिप्ट पर बोले शाहरूख खान

शाहरूख खान आजकल अपनी अगली फिल्म ज़ीरो के प्रमोशन में जुट गए हैं और इसी के साथ उनसे एक ही सवाल पूछा जा रहा है - क्या वाकई वो सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म कर रहे हैं। अब शाहरूख ने आखिरकार इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर बात कर ही डाली है। शाहरूख ने संजय लीला भंसाली की तारीफों के पुल भी बांधे।

शाहरूख ने कहा - "संजय लीला भंसाली बेहतरीन डायरेक्टर हैं और शानदार कहानियां बनाते हैं। वो अपनी हर फिल्म की कहानी मुझे सुनाते हैं लेकिन अभी तक ये सलमान के साथ वाली फिल्म की कहानी उन्होंने मुझे सुनाई नहीं है। मैं फिलहाल एक ही फिल्म कर रहा हूं और वो है महेश मथई की अगली फिल्म।"

shahrukh-khan-denies-collaborating-for-salman-khan-sanjay-leela-bhansali-film

गौरतलब है कि गपशप गली में काफी तेज़ चर्चा थी कि शाहरूख और सलमान, संजय लीला भंसाली की दो हीरो वाली फिल्म में नज़र आ सकते हैं। वहीं कुछ समय पहले, सलमान खान ने भी संजय लीला भंसाली की फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि मुझे तो उनके साथ काम करना है। मैं फोन लगा रहा हूं पर वो फोन उठाते ही नहीं हैं। आपको कहीं मिले तो कहिएगा कि मेरा फोन तो उठाएं।

खबर थी कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक साथ इंशाल्लाह नाम की फिल्म में नज़र आएंगे जिस पर काम भी शुरू हो चुका है। फिल्म के लिए ईद 2020 की बुकिंग भी कर दी गई थी।

जानिए 2019 में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स के आने वाले प्रोजेक्ट -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X