शाहरुख खान ने रामचरण से कर दी ऐसी डिमांड, आरआरआर एक्टर का जवाब जीत लेगा दिल!

shahrukh khan

Recommended Video

Pathaan Trailer: Shah Rukh Khan-John Abraham's face-off, Deepika Padukone’s action avatar is killing

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान का ट्रेलर जैसे ही मंगलवार को रिलीज हुआ इसको लेकर धमाका हो गया है। जिसकी उम्मीद की जा रही थी हुआ भी कुछ वैसा ही, फैंस ने सोशल मीडिया को पठान के रंग में रंग दिया और लगातार इसको लेकर बात करते दिखे। इसके अलावा कई सितारे ऐसे भी थे जिन्होने शाहरुख खान के इस ट्रेलर को काफी पसंद किया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।

इस लिस्ट में साउथ से सुपरस्टार रामचरण भी शामिल हैं। रामचरण ने फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए तारीफ की थी। लेकिन शाहरुख खान ने रामचरण से एक ऐसी बात कही दी जो चर्चा में आ गई है।

जी हां, शाहरुख खान एक बार ऑस्कर अवॉर्ड छूना चाहते हैं जो कि आरआरआर को मिलेने वाला है, ऐसा किंग खान का कहना है। कुछ समय पहले ही एसएस राजामौली की ये फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनटे हुई थी।

 शाहरुख खान ने लिखा

शाहरुख खान ने लिखा

दरअसल शाहरुख खान ने लिखा, ''मेरे मेगा पावर स्टार को बहुत-बहुत धन्यवाद alwaysramcharan. जब आपकी आरआरआर टीम भारत में ऑस्कर लाएगी, कृपया मुझे इसे छूने दें !! (मी आरआरआर टीम ऑस्कर नी इंटीकी टेकचिनप्पुडु ओक्कासारी नन्नु दानिनी टच चेय्यानिवंडी!) लव यू।''

रामचरण ने लिखा

रामचरण ने लिखा

इसपर रिएक्ट करते हुए रामचरण ने लिखा, ''बेशक शाहरुख खान सर, यह अवॉर्ड भारतीय सिनेमा का है।''

दोस्ती और बॉडिंग

दोस्ती और बॉडिंग

इसके बाद दोनों की दोस्ती और बॉडिंग को लेकर लोग बात कर रहे हैं और उनका कहना है कि दोनों एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं।

25 जनवरी को रिलीज

25 जनवरी को रिलीज

पठान की बात करें तो ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जवान और डंकी

जवान और डंकी

शाहरुख खान करीब 3 साल के बाद वारसी कर रहे हैं और ये अपने आपमें शानदार है। इस फिल्म के अलावा शाहरुख खान फिल्म जवान और डंकी को लेकर भी बिजी हैं जो कि इसी साल सामने आ सकती हैँ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X