शाहरुख खान की 'पठान' के लिए 100 करोड़ की डील, फीस के बदले इतने करोड़ की डिमांड !
सिनेमा के सभी बिग स्टार्स फिल्मों में फीस से अधिक उसकी कमाई में अपने हिस्से को लेकर डील करते हैं। ऐसे में सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान के बाद इस फेहरिस्त में नया नाम शामिल हुआ है शाहरुख खान का। शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जीरो रिलीज हुई। लेकिन उम्मीद पर खरी नहीं उतरी।
शाहरुख खान का डबल रोल काम नहीं आया है। वहीं जब शाहरुख खान ने पठान फिल्म साइन की तो इसकी तगड़ी कहानी देखते हुए इस फिल्म के मुनाफे में अपना हिस्सा लेने की डील की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण और जॅान अब्राहम ने जहां पठान फिल्म के लिए करोड़ों की फीस ली है।

वहीं शाहरुख खान ने फिल्म को फायदा होने पर उसमें से अपना हिस्सा लेने की योजना बनाई है। जिसे लेकर पठान के मेकर्स यश राज बैन के साथ शाहरुख खान की डील भी पूरी हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications