शाहरुख-दीपिका ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनय का स्क्रीन अवार्ड, फैंस ने दी बधाई
जिसके लिए किंग खान ने सबको धन्यवाद देते हुए ट्विटर पर लिखा है कि "लोकप्रिय श्रेणी के इन पुरस्कारों के लिए धन्यवाद। मैं और कड़ी मेहनत करूंगा, इससे मुझे प्रेरणा मिली है। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करूंगा। इंशा अल्लाह! न सिर्फ कंपनी के लिए बल्कि अपने बच्चों के लिए भी। धन्यवाद।"
शाहरूख और दीपिका की इस कामयाबी पर उनके चाहने वाले हद से ज्यादा खुश हैं। उन्होंने जमकर ट्विटर पर 'चेन्नई एक्सप्रेस' की इस खूबसूरत जोड़ी की तारीफ की है। दिल्ली के सुभाष झा ने ट्विट किया है कि ब्रेवो.. शाहरूख-दीपिका... तुम लोगों ने अवार्ड विनिंग काम भी किया है। बहुत बहुत शुक्रिया.. एक साफ-सुथरी मनोरंजक फिल्म देने के लिए।
तो वहीं मुंबई की शालिनी अवस्थी ने भी ट्विट में शाहरूख-दीपिका को बधाई दी है। शालिनी ने ट्विटर पर लिखा है कि शाहरूख-दीपिका की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' बेहतरीन हैं। अगर दोनों को अवार्ड मिला है तो दोनों इस अवार्ड पाने के सही हकदार हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल 9 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने 200 से ज्यादा का बिजनेस किया था। 'चेन्नई एक्सप्रेस' की यह हिट जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर दिखायी देगी फराह खान की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर..में। देखते हैं कि यह फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसा कमाल कर पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












