तस्वारों में: शाहरुख-दीपिका दोहराएंगे दिलवाले दुल्हनिया..का जादू

बॉलीवुड की हॉट जोडी़ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में नज़र आएंगे। पिछले कुछ समय से इस फिल्म को लेकर कई सारी खबरें सुर्खियां बना रही हैं। साथ ही शाहरुख खान और दीपिका की जोड़ी को लेकर भी कई अफवाहें सुर्खियों में आईं। अब चेन्नई एक्सप्रेस की तस्वीरों को देखकर यूं लग रहा है कि मानों शाहरुख और दीपिका दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के कुछ यादगार सीन्स को दोबारा उतारने की कोशिश में हैं।

शाहरुख खान और दीपिका सबसे पहले फिल्म ओम शांति ओम में एक दूसरे के साथ रोमांस करते नज़र आए थे। इस फिल्म से दीपिका ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था। चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म में जिसकी शूटिंग पिछले हफ्ते शुरु हो चुकी है में एक बार फिर से शाहरुख और दीपिका एक साथ नज़र आएंगे। इस फिल्म में दीपका टिपिकल दक्षिण भारतीय गेटअप में होंगी।

फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी काफी समय से अफवाहें चल रही थीं। पहले कहा गया कि मेन लीड हिरोइन के लिए करीना कपूर को साइन किया जा रहा है, उसके बाद आसिन का नाम इस फिल्म के साथ जोड़ा गया और आखिर में ये खबरें जाकर खत्म हुई दीपिका के नाम के साथ। इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान भी काफी उत्सुक हैं। उन्हें चेन्नई एक्सप्रेस से काफी उम्मीदें हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी रोमांटिक फिल्म जब तक है जान ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। अब चेन्नई एक्सप्रेस से भी शाहरुख खान कुछ ऐसी ही उम्मीद रखते हैं। आइये आपको दिखाते हैं चेन्नई एक्सप्रेस की एक झलक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X