..................... 100 करोड़ में बिके शाहरुख खान की पठान के OTT राइट्स, यहां जानें किस प्लेटफॉर्म पर दिखेगी फिल्म! Shahrukh Khan- Deepika Padukone's Pathaan OTT rights sold for Rs 100 crore, know on which platform to watch - Hindi Filmibeat

Pathaan: 100 करोड़ में बिके शाहरुख खान की पठान के OTT राइट्स, यहां जानें किस प्लेटफॉर्म पर दिखेगी फिल्म!

By Filmibeat Desk
shahrukh-khan-deepika-padukone-s-pathaan-ott-rights-sold-for-rs-100-crore-know-the-platform

Pathaan: यशराज फिल्म्स की 'पठान' 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। ना सिर्फ फैंस को, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म से शाहरुख खान चार सालों के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं, वहीं दीपिका पादुकोण के साथ उनकी जोड़ी को लेकर भी फैंस के आकर्षण है।

2022 में बॉलीवुड को गिनी चुनी सुपरहिट फिल्में मिली हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मेगा बजट फिल्म पठान पर टिकी हैं। ट्रेड पंडितों का भी मानना है कि बॉक्स ऑफिस के सूखे को पठान ही दूर कर सकती है। ऐसे में ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो पठान के ओटीटी राइट्स कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं।

'पठान' कब और कहां होगी स्ट्रीम!

अफवाहें हैं कि 25 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म को मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की ओटीटी राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो को बेचे गए हैं।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। खास बात है कि फिल्म का बजट 200 करोड़ तक का बताया जा रहा है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 300 करोड़ तक का कलेक्शन करना होगा।

कंट्रोवर्सी में फंसी फिल्म

पिछले कुछ दिनों से पठान लगातार विवादों में फंसी है। पठान का गाना "बेशरम रंग" आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फ़िल्म के बहिष्कार की मांग भी उठने लगी। क्यों.. क्योंकि गाने में एक जगह दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है। लोगों का कहना है कि दीपिका के कपड़ों का रंग भगवा है और गाने का नाम है "बेशर्म रंग"। भगवा रंग को अक्सर हिंदू धर्म से जोड़ा जाता है, लिहाजा, कुछ ने इसे हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X