शाहरुख खान- दीपिका पादुकोण शुरु करेंगे 'पठान' का अगला शेड्यूल, भारत के बाद यूरोप की तैयारी!
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' कुछ दिनों के ब्रेक पर थी, वहीं अब फिल्म की शूटिंग 28 अगस्त से फिर शुरु होने वाली है। यशराज बैनर तले बन रही इस बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म को भारत के अलावा यूरोपियन देशों में फिल्माया जाएगा। सूत्रों की मानें तो, इस शेड्यूल के बाद फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए सितंबर अंत तक पूरी टीम यूरोप रवाना होने वाली है, जहां अलग अलग लोकेशंस पर इसकी शूटिंग होगी।
पठान से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, "यूरोप के लिए एक शूटिंग शेड्यूल प्लान की गई है, लेकिन तारीखें अभी तक तय नहीं हैं। इसकी शूटिंग स्पेन की राजधानी मैड्रिड में हो सकती है। इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स के विपरीत अफगानिस्तान कभी भी फिल्म के लोकेशंस में शामिल नहीं था।"

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग दुबई और मुंबई में हो चुकी है। वहीं, सलमान खान ने भी अपना कैमियो शूट कर लिया है। हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications