Pathaan Controversy: दीपिका की भगवा बिकिनी विवाद पर 'बेशरम रंग' की सिंगर ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं...

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशरम रंग' रिलीज के साथ ही विवादों में छाया हुआ है। गाने के एक सीन में भगवा बिकिनी पहनने के कारण हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप दीपिका पादुकोण पर लगाया जा रहा है। लेकिन, इस बीच गाने की सिंगर ने विवाद पर अपनी राय दी है। बता दें कि, इसे विशाल ददलानी, शेखर रावजियानी, शिल्पा राव ने गाया है।
लेकिन, इस गाने में कुछ बोल स्पैनिश में भी हैं, जिसे कैरालिसा ने गाया है। अब सिंगर कैरालिसा ने इस विवाद पर अपनी राय दी है।इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कैरालिया ने कहा - भगवा रंग का एकमात्र जुड़ाव हमारे राष्ट्रध्वज से है, जो मुझे याद है। इसे साहस और निस्वार्थता का प्रतीक माना जाता है।
कैरालिसा ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा- 'मुझे नहीं पता कि किस सांसद ने ऐसा कहा, लेकिन मुझे पूरा यकीन है हमारे देश में एक काल्पनिक फिल्म में इस्तेमाल किए गए कॉस्ट्यूम के रंग की तुलना में कहीं अधिक दबाव वाले मुद्दे हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।'

विवाद के बीच शाहरुख खान का स्पीच वायरल
KIFF के ओपनिंग समारोह में शाहरुख खान ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' के विवाद के बीच अपनी बात रखी। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी को लेकर कमेंट करते हुए कहा- 'हमारे समय के सामूहिक नैरेटिव को सोशल मीडिया द्वारा आकार दिए गए हैं।'

'संकीर्णता से प्रेरित होती है सोशल मीडिया'
शाहरुख खान ने आगे कहा- 'इस विश्वास के विपरीत कि सोशल मीडिया का प्रसार सिनेमा को निगेटिव तरीके से प्रभावित करेगा, मेरा मानना है कि सिनेमा को अब और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। सोशल मीडिया अक्सर एक संकीर्णता से प्रेरित होता है। कहीं न कहीं नेगेटिविटी सोशल मीडिया की खपत को बढ़ाती है और इस तरह इसके बिजनेस को भी बढ़ाती है। इस तरह की मानसिकता नैरेटिव को विभाजित और विनाशकारी बनाती है।'

'दुनिया कुछ भी कर ले'
अपनी स्पीच के अंत में शाहरुख ने मजेदार अंदाज में कहा- 'बहुत दिनों से आप लोगों से मिलना नहीं हो पाया है.. पर अब दुनिया नॉर्मल हो गई है। हम सब खुश हैं। मैं सबसे ज्यादा खुश हूं। ये बात मुझे बताने में बिल्कुल आपत्ति नहीं है कि दुनिया चाहे कुछ भी कर ले.. मैं और आप लोग जितने भी पॉजिटिव लोग हैं.. सब जिंदा हैं..।" उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत बंगाली भाषा से की और कहा कि यह उनकी बेस्ट फ्रेंड रानी मुखर्जी ने उनके लिए लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications