..................... Shahrukh Khan Deepika padukone john abraham Pathan Film cast fees detail release 23 January 2023।शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम पठान फिल्म स्टार कास्ट फीस डिटेल रिलीज 23 जनवरी 2023 - Hindi Filmibeat

300 करोड़ की 'पठान' के लिए शाहरुख सबसे महंगे सुपरस्टार , दीपिका- जॉन अब्राहम की करोड़ों फीस Details!

साल 2023 में सबसे बड़ी फिल्मों में एक नाम शामिल पठान का भी है। पठान के साथ शाहरुख खान 3 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर नजर आयेंग। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हुई थी। जिसकी गिनती शाहरुख खान की असफल फिल्मों में होती है। ऐसे में शाहरुख खान के लिए फिर से पर्दे पर अपनी चमक को बरकरार रखने के लिए एक्शन से लबरेज 300 करोड़ से अधिक बजट वाली पठान मिली।

Pathan,Shahrukh Khan, Deepika padukone, John abraham,

शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर जानकारों का कहना है कि बतौर पठान शाहरुख खान करोड़ों की कमाई बटोर लेंगे। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले इस फिल्म की पूरे कलाकारों की फीस की जानकारी सामने आयी है। पठान केवल शाहरुख खान नहीं बल्कि जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और सलमान खान की भी फिल्म है। हालांकि सलमान खान का कैमियो है जो कि पठान की हाईलाइट बताया जा रहा है।

शाहरुख खान की पठान

शाहरुख खान की पठान

आपको बता दें कि पठान के लिए शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने तगड़ी मोटी फीस ली है। यहां जानिए पूरी डिटेल। फिल्म पठान एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म में पठान की टाइटल भूमिका शाहरुख खान निभा रहे हैं। ऐसे में सबसे अधिक फीस उनके खाते में गई है। पठान फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।

शाहरुख खान की इतने करोड़ फीस

शाहरुख खान की इतने करोड़ फीस

हाल ही में पठान की रिलीज डेट के साथ एक टीजर रिलीज हुआ था। जहां पर जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण शाहरुख के किरदार पठान को लोगों के सामने पेश कर रहे थे। ऐसे में अपनी इस फिल्म मेंटाइटल भूमिका निभाने और पर्दे पर एक्शन करते हुए शाहरुख खान को मीडिया रिपोर्ट अनुसार 83 करोड़ के करीब की फीस मिली है।

जॉन अब्राहम की इतने करोड़ फीस

जॉन अब्राहम की इतने करोड़ फीस

जॉन अब्राहम और शाहरुख खान एक साथ पहली बार दिखाई देंगे। यह देखना पर्दे पर काफी दिलचस्प होगा जब दो सुपरस्टार शाहरुख खान और जॉन अब्राहम एक साथ पर्दे पर एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। जॉन अब्राहम की पठान में ग्रे सेड भूमिका बताई जा रही है। ऐसे में रिपोर्ट अनुसार जॉन अब्राहम को पठान के लिए 25 करोड़ के करीब की फीस मिली है।

दीपिका पादुकोण की इतनी फीस

दीपिका पादुकोण की इतनी फीस

एक लंबे समय बाद दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की दमदार जोड़ी फिर से स्क्रीन पर दिखाई देगी। जानकारी मिली है कि दीपिका पादुकोण भी एक्शन करते हुए पठान में दिखाई देंगी। खबर है कि मेकर्स ने दीपिका पादुकोण को पठान के लिए 18 से 20 करोड़ के करीब की फीस दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X