..................... शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई 'जवान' की सुरक्षा Shahrukh Khan death threat, Maharashtra government increased security of 'Jawan' - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई 'जवान' की सुरक्षा

shahrukh khan

Shahrukh Khan Death Threat- जवान और पठान की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान इस वक्त खतरे में है। जी हां, शाहरुख खान को लेकर खबर है कि वो खतरे में हैं और उनको लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

इस धमकी के सामने आने के बाद पता चला है कि महाराष्ट्र सरकार काफी सीरियस है और शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि शाहरुख को उनकी फिल्मों 'पठान' और 'जवान' की धमाकेदार रिलीज के बाद कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी है।

इसके बाद मुंबई पुलिस सक्रिय है और उनको वाई-प्लस सुरक्षा दी गई है, उनके आवास पर पांच सशस्त्र गार्ड हर वक्त तैनात रहेंगे। हालांकि शाहरुख खान की तरफ से इस धमकी लेकर किसी तरह की कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

लगातार देखा जाता है कि धमकियों के सिलसिले कई सितारों के साथ हो रहे हैं। शाहरुख के अलावा, अभिनेता सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की धमकियों के बाद बॉलीवुड में वाई-प्लस सिक्योरिटी मिली है।

शाहरुख खान इसपर अपनी बात कब कहते हैं इसके लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा। पठान फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद शाहरुख खान जवान लेकर आए थे और ये फिल्म उससे बड़ी हिट हो गई थी। अब वर्कफ्रंट पर वो डंकी में नजर आएंगे जो कि राजकुमार हिरानी बना रहे हैं।

शाहरुख खान इस साल के साथ साथ अगले साल भी धमाका करने वाले हैं। लगातार कई फ्लॉप्स देने के बाद जिस तरह की वापसी शाहरुख खान ने की है वो किसी से भी छिपी हैं। उन्होने हजार हजार करोड़ क्लब में एंट्री मारकर ये बता दिया है कि बॉलीवुड के असली बादशाह वही हैं। हालांकि डंकी की टक्कर प्रभास की फिल्म सालार से होने वाली है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि फिल्म कैसी कमाई करेगी।

Read more about: shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X