ड्रस मामले में आए बॉलीवुड हीरोइनों के नाम- इस बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने किया कुछ ऐसा पोस्ट!

By Filmibeat Desk

नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जारी ड्रग मामले में एक के बाद एक कई बॉलीवुड कलाकारों के नाम ऊपर आए हैं, जिनमें से खासकर अभिनेत्रियों के नाम हैं। ऐसे में इस बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना के एक पोस्ट ने लोगों को आकर्षित किया है। सुहाना ने महिलाओं को लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। सुहाना ने लिखा कि 'डबल स्टैंडर्स खतरनाक होता है'।

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग मामला शुरु होते ही एनसीबी द्वारा रिया चक्रवर्ती को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, इसी बीच सबसे ज्यादा चौंकाने वाले जो नाम सामने आए हैं वो है दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान का। लेकिन सबके दिमाग में जो सवाल पनप रहा है, वह यह कि आखिर एनसीबी की लिस्ट में एक भी एक्टर का नाम क्यों अब तक नहीं आया है!

Suhana Khan

सुहाना ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है- "Misogyny न केवल महिलाओं के प्रति नफरत है, बल्कि यह महिलाओं के प्रति एक घृणित व्यवहार भी है। आपको यह जबरन रूप से सोचने की जरुरत नहीं है कि आप महिलाओं से नफरत करते हैं, लेकिन आप खुद से पूछिए कि किसी पुरुष की तुलना में किसी महिला द्वारा किसी काम को किये जाने से आप अधिक उद्विग्न क्यों महसूस करते हैं।"

सुहाना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें, सुहाना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और अपने विचार शेयर करती हैं। हाल ही में 'फेयर एंड लवली' 'फेयर' शब्द हटाने के फैसले को लेकर भी सुहाना ने प्रतिक्रिया दी थी।

सुहाना ने भले ही अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने काफी समय से अपने स्तर पर एक्टिंग में सक्रिय हैं। अपने स्कूल के थियेटर ग्रुप में सुहाना कुछ अच्छे नाटक किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X