किंग खान की बेटी ने ही बजायी उनकी बैंड
बॉलीवुड किंग शाहरूख खान का कहना है कि सिगरेट पीने पर उन्हें अपनी बेटी की डांट खानी पड़ी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि सिगरेट पीने पर मुझे मेरी बेटी सुहाना ने खूब डांटा।
बॉलीवुड के बादशाह की ये टिप्पणियां ऐसे समय सामने आई हैं जब एक अखबार के सर्वेक्षण में उन्हें युवाओं का रोल मॉडल कहा गया है। शाहरूख ने ट्विटर पर लिखा, मेरी बेटी ने मुझे अभी डांटा और कहा अगर आप सिगरेट पीते हो तो आप एचटी सर्वेक्षण में युवाओं के आदर्श कैसे हो सकते हो। इसलिए सभी युवाओं के लिए कहना चाहता हूं कि कृपया सिगरेट मत पीना।
शाहरूख की सेहत इनदिनों खराब चल रही है इसके चलते वो जर्मनी के 62वें बर्लिन फिल्म महोत्सव में डान 2 की स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने लिखा कि बुखार के कारण आराम करना होगा। दुख की बात है कि आज रात बर्लिन नहीं जा सकूंगा।


Click it and Unblock the Notifications