शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क से फोटो शेयर कर बोलीं- दिल टूट गया मेरा

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर अपना दर्द जाहिर किया है। सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है। गोरी खान और शाहरुख खान की बेटी न्यूयॉर्क से मुंबई अपने घर वापसी कर रही हैं। काफी समय से सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के एक स्कूल से आर्ट्स में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही थीं। सुहाना ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि अब उनका न्यूयॉर्क का सफर खत्म हो गया है।

सुहाना खान ने कुछ समय पहले एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक बड़ी सी बिल्डिंग के आगे से एक ट्रक जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस ट्रक पर न्यूयॉर्क से जाने वाले लोगों के लिए एक मैसेज लिखा हुआ है। इस ट्रक पर लिखा है कि परेशान मत हो। अगर आप न्यूयॉर्क छोड़ देते हैं।

Suhana Khan,

आप फिर भी न्यूयॉर्क रहेंगे। इस कैप्शन के साथ सुहाना खान ने दिल टूटने वाली इमोजी शेयर की है। सुहाना के इस पोस्ट पर उनके कई फैंस और दोस्तों ने उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि सुहाना खान साल 2019 में न्यूयॉर्क गई थीं। वहीं से सुहाना खान कई बार अपनी ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर किया करती थीं।

जहां पर दोस्तों के साथ मस्ती और पार्टी की तस्वीरें सबसे अधिक चर्चा में रही हैं। बता दें कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 21 साल की हैं। साल 2019 में सुहाना खान ने एक छोटी सी फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू में भी काम किया था। सुहाना खान भी अपने पिता शाहरुख खान की तरह कलाकार बनना चाहती हैं। करण जौहर के निर्देशन या फिर निर्माण में सुहाना खान के डेब्यू की भी चर्चा सालों से हो रही है। सुहाना खान ने फिल्म जीरो में भी अपने पिता शाहरुख खान को असिस्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X