..................... Shahrukh Khan daughter Suhana Khan shows off her beauty with Kareena Kapoor and Kiara Advani - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने करीना और कियारा के साथ दिखाए अपने हुस्न के जलवे, फैंस हुए फिदा

Suhana Khan

Suhana Khan: 'जवान' अभिनेता शाहरुख खान की लडली सुहाना खान मनोरंजन जगत में अपना करियर धीरे-धीरे बना रही हैं। इसी सबके बीच में सुहाना खान (Suhana Khan) लाइम लाइट में रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। सुहाना खान जहां भी जाती हैं उनके हुस्न, उनकी अदाएं और उनका स्टाइल सुर्खियों में आ जाता है। हाल ही में सुहाना खान एक इवेंट में करीना कपूर और कियारा आडवाणी के साथ पहुंची। इस इवेंट में पहुंचकर गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने पूरी महफिल अपने शानदार अंदाज से लुट ली।

खास इवेंट में नजर आई सुहाना खान-

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और करीना कपूर और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक साथ एक इवेंट में नजर आईं। इवेंट में तीनों एक्ट्रेसेस ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। तीनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

लुक की बात करें तो करीना कपूर ब्लैक स्टेपलेस गाउन में नजर आईं, उन्होंने अपना लुक डार्क आईमेकअप के साथ कंप्लीट किया। वहीं सुहाना खान ने रेड कलर का स्ट्रेपलेस गाउन पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। और सिद्दार्थ मल्होत्रा की पत्नी कियारा आडवाणी ने पेस्टल ग्रीन कलर का हॉलटेड टॉप और प्लाजो पहना था।

सुहाना खान ने लुटी पूरी महफिल-

इस खास इवेंट में भले की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी भी सुहाना खान के साथ मौजूद थी परंतु पूरी महफिल सुहाना खान ने लुट ली। शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान अपने खास अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

इस इवेंट में सुहाना खान ने रेड कलर का स्ट्रेपलेस गाउन पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। सुहाना खान का स्टाइल और स्वैग देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वक्त अपने पापा शाहरुख खान की तरह सुहाना खान भी जमकर वायरल हो रही हैं। जाहिर है कि सुहाना खान ने अभी तक कोई फिल्म नहीं की हैं पंरतु फिर भी हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं, सुहाना खान सबसे ज्यादा फेमस स्टारकिड्स में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X