शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने शेयर की अपनी खूबसूरत, ग्लैमरस तस्वीर- नव्या नंदा का आया कमेंट
शाहरुख खान की बेटी सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, साथ ही सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं। बीते दिन सुहाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीर शेयर की, जिस पर अभिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी कमेंट किया है।
इस तस्वीर के साथ सुहाना खान ने दिलचस्प कैप्शन लिखा है। वह लिखती हैं, 'मैं इसे पोस्ट कर देती हूं, इससे पहले कि मैं इतना ज्यादा देखूं कि इससे मुझे नफरत होने लगे।' वहीं, सुहाना की तस्वीर पर कमेंट करते हुए नव्या ने तारीफ की और लिखा- 'तुम बहुत खूबसूरत हो।' (You absolute beauty)

सुहाना ने इस तस्वीर पर उनकी कई दोस्त और इंडस्ट्री के लोगों ने रिएक्शन दिया है। वहीं, यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सुहाना को इंस्टाग्राम पर 1.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। जबकि हाल ही में सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट से पब्लिक किया है। वह कई बार ट्रोल भी चुकी हैं, लेकिन फैंस का प्यार भी मिलता रहा है।


Click it and Unblock the Notifications