सुहाना खान ने शेयर की जिम सेल्फी- परफेक्ट एब्स और टोन्ड बॉडी की लोग कर रहे हैं तारीफ
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, कभी दोस्तों के साथ पार्टी करते, कभी फैमिली के साथ तो कभी अपनी सेल्फी। बीते दिन सुहाना ने अपनी एक जिम सेल्फी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सेल्फी में सुहाना ने एब्स और टोन्ड बॉडी की सभी तारीफ कर रहे हैं।
सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वहां के लाइफ की तस्वीरें शेयर करती हैं। बता दें, सुहाना को इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

जाहिर है सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी भी कुछ कम नहीं है।पिछले साल ही सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट से पब्लिक किया है। वह कई बार ट्रोल भी चुकी हैं, लेकिन फैंस का प्यार भी मिलता रहा है।
बता दें, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स में पढ़ाई कर रही हैं। बीते साल लॉकडाउन के दौरान वो परिवार के साथ भारत में ही थीं।


Click it and Unblock the Notifications