16 साल की सुहाना के बारे लिखा गया ऐसा कि बरस पड़ा ट्विटर..पढ़िए पूरी खबर
16 साल की सुहाना खान को एक पॉपुलर वेबसाइट ने कुछ इस तरह लिखा कि ट्विटर साइट पर बुरी तरह बरस पड़ा।
स्टार किड्स क्या करते हैं, उन्हें क्या पसंद है क्या नहीं। कैसी पार्टी करते हैं कैसे दिखते हैं इस पर मीडिया की निगाहें रहती हैं । चाहे वो कितना भी मीडिया से दूर रहने की कोशिश करें। लेकिन इसकी भी एक मर्यादा होती है क्योंकि है तो वो बच्चे ही।
सबसे बड़ी बात ये है कि लोग भी यही चाहते हैं कि उन्हें बच्चों जैसा ट्रीटमेंट ही दिया जाए। कल एक पॉपुलर मीडिया हाउस ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना की कुछ तस्वीरें डाली थीं और उस खबर की हेडलाइन कुछ ऐसी डाली गई जो एक 16 साल की बच्ची के लिए कतई सही नहीं थी।

इस खबर की हेडलाइन साइट ने 20 Photos of Suhana Khan to spice up your friday, in case you had other plans..डाली थी।सीधे तौर पर कहा जाया तो 16 साल की सुहाना को Objectify करने की कोशिश की गई।
ये बात कई लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और ट्विटर पर लोग उस आर्टिकल और वेबसाइट पर बरस पड़े। पढ़िए कैसा रहा लोगों का रिएक्शन।


Click it and Unblock the Notifications